फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Highway 25 gang rape case Evidence will be identified

हाइवे गैंगरेप मामले में 25 को होगी सबूतों की शिनाख्त

Fri, 21 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 21 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Highway 25 gang rape case Evidence will be identified
Rape - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ हैवानियत के बाद घटनास्थल पर मिले सबूतों की शिनाख्त के लिए पीड़ित परिवार 25 अक्तूबर को कलक्ट्रेट पहुंचेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीबीआई को चिट्ठी जारी कर दी है। पीड़ित परिवार के साथ सीबीआई की टीम भी सिटी मजिस्ट्रेट के कक्ष में मौजूद रहेगी।  

दो दिन पूर्व केस के सिलसिले में सीबीआई अफसर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रितु पुनिया से मिले थे। बता दें कि हाइवे पर हैवानियत के बाद घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतल, शराब के पव्वे, नेपकिन, चेन, नमकीन के खाली पैकेट और रस्सियां बरामद की थीं।
विज्ञापन


मौके से उठाई गई सामग्री की पहचान के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने 25 अक्तूबर का समय सीबीआई को दिया है। 25 अक्तूबर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़ित परिवार सबूतों की शिनाख्त करेगा। पीड़ित परिवार के साथ सीबीआई की टीम भी होगी। सबूतोें की पहचान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तीन माह पहले शाहजहांपुर जाते समय बुलंदशहर में दोस्तपुरगांव के पास एनएच-91 पर आधा दर्जन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर मां बेटी के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में एसएसपी समेत करीब 13 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया था। प्रदेश के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को बुलंदशहर आना पड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed