{"_id":"58260eeb4f1c1ba16fb3a7b6","slug":"have-changed-in-three-newborn-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गए तीन नवजात अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदल गए तीन नवजात अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HOSPITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के एक निजी अस्पताल में नवजात बच्चों के बदल जाने पर जोरदार हंगामा हुआ। बच्चा बदलने के बाद एक पिता पर लड़का पहुंच गया। जब दोबारा बच्चा बदला गया तो उस पर लड़की पहुंची, जिस पर उसने हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
नगर के ईदगाह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक ही समय में तीन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद तीनों नवजातों के परिजनों ने अपने-अपने बच्चे को पहनाने के लिए कपड़े स्टाफ को दिए।
विज्ञापन
स्टाफ ने डिलीवरी रूम के अंदर तीनों बच्चों को गलती से एक-दूसरे के कपड़े पहना दिए। इन तीन बच्चों में दो लड़के थे और एक लड़की। कपड़े पहनाने के बाद तीनों बच्चे अलग-अलग माता-पिता के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
डिलीवरी रूम के अंदर बच्चों को टैग लगाए गए थे, ताकि बच्चे बदल न जाएं। जब डॉक्टर ने तीनों बच्चों के लगे हुए टैगों का मिलान किया तो पता चला कि तीनों बच्चे अलग-अलग माता-पिता के पास पहुंच गए।
जब उनके परिजनों को यह बात बताई गई तो दो बच्चों के परिजन तो समझ गए , लेकिन एक बच्चे के पिता ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल हंगामा करने वाले परिजनों पर पहले तो बेटा आया था, लेकिन टैग का मिलान करने के बाद उनके पास बेटी आ रही थी। इस पर वह भड़क गया।
उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ और परिजनों का पक्ष सुनने के बाद समझा-बुझाकर बच्चे बदलवा दिए। जिसके बाद मामला शांत हो सका।