फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   grandson commit suicide after Scolding by grandfather

दादा ने लगाई डांट तो ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 16 Dec 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
अमर उजाला, डिबाई Updated Wed, 16 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
grandson commit suicide after Scolding by grandfather
दिल्ली जाने के लिए जिद कर रहे 12वीं के छात्र
विज्ञापन
ने दादा की डांट से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

जीआरपी ने परिजनों के कहने पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सौंप दिया। परिजनों ने बुधवार शाम छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, शिवम (18) पुत्र अरविंद अग्रवाल कुबेर इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। अरविंद अग्रवाल बड़ा बाजार में जनरल स्टोर चलाते हैं।



बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह शिवम अपने दादा नंद लाल के साथ दिल्ली जाने के लिए जिद कर रहा था। लेकिन नंदलाल ने उसे दिल्ली जाने से मना कर दिया।


इस बात से गुस्सा होकर शिवम बुधवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद धर्मपुर रेलवे स्टेशन और डिबाई रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

जीआरपी ने परिजनों के कहने पर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। देर शाम शिवम के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed