फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Give the card to the wedding, the father's murder

बेटी की शादी के कार्ड देने गए पिता की हत्या

Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Give the card to the wedding, the father's murder
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र में कैथला गांव स्थित रिश्तेदारी में अपनी दो बेटियों की शादी के कार्ड देने गए पिता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीने में सटाकर मारी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बेटे ने दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक थाना खुर्जा देहात के बहोराबाद गांव निवासी सत्यपाल (55) पुत्र सागर सिंह किसान थे। वह गांव में अपने छोटे भाई रंजीत के साथ रहते थे। सत्यपाल की दो बेटियां पूजा (20) और मालती (18) का रिश्ता अलीगढ़ क्षेत्र में तय हुआ था। 17 जनवरी को बारात आनी थी।
विज्ञापन


जबकि सबसे बड़ी बेटी की तीन साल पहले ही शादी हो चुकी है। सत्यपाल शादी की तैयारी में जुटे थे। बुधवार शाम छोटे भाई के बेटे कुलदीप के साथ उसकी ससुराल कैथला गांव में कार्ड देने गए थे। सत्यपाल के बेटे रामू ने पुलिस को बताया कि रात होने पर कुलदीप अपने ससुर रामपाल पुत्र हरपाल के यहां सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सत्यपाल को रामपाल का छोटा भाई हुकुमपाल अपने घर सोने के लिए ले गए। रात करीब 10.30 बजे अचानक गोली की आवाज चली तो हुकुमपाल की आंख खुली।

हुकुमपाल ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ आदमियों को भागते हुए देखा। पास में सो रहे सत्यपाल खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, गोली सत्यपाल के सीने में सटाकर मारी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सत्यपाल के बेटे रामकुमार उर्फ रामू ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले सत्यपाल की रिश्तेदारी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटे की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

- मान सिंह चौहान-एसपी सिटी

धोखे में सत्यपाल की हत्या होने की आशंका
भतीजे की ससुराल में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस और परिजन उलझ गए हैं। परिजनों ने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया है। इससे पुलिस भी अंधेरे में तीर चला रही है। आशंका है कि सत्यपाल की रात में सोते समय धोखे में हत्या हुई है।


यानी हमलावर किसी और को मारने आए थे और हत्या सत्यपाल की हो गई। यदि हमलावरों को सत्यपाल की ही हत्या करनी थी तो वह बुधवार से ही सत्यपाल के पीछे लगे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed