{"_id":"56ec531f4f1c1bca3b8b4d75","slug":"girl-of-seven-years-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से की दरिंदगी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की बच्ची से की दरिंदगी, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अनूपशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बलात्कारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह अविवाहित युवक ने सात वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की। आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने जंगल में ले गया।
घिनौनी वारदात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी युवक की बुरी तरह धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। इन दिनों स्कूल में परीक्षा चल रही हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह परीक्षा न होने के चलते बच्ची घर पर थी और अपनी बहन के साथ खेल रही थी। बच्ची के माता-पिता खेत पर चारा लेने गए हुए थे। तभी आरोपी लोकेश(25) पुत्र जाहर सिंह ने अकेले होने का फायदा उठाते हुए बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर जंगल में ले गया, जहां बौंगी में बच्ची के साथ दरिंदगी की।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर चला गया। लहूलुहान हालत में मासूम ने घर जाकर अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने मासूम के पिता को जानकारी दी। जिस पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर गए, जहां वह अपने खेत पर मिल गया।
ग्रामीणों ने आरोपी लोकेश के साथ मारपीट कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अबोध बालिका के साथ हुई इस घिनौनी वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं तथा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए आरोपी के परिजन फिलहाल अपने घर का ताला लगाकर गांव से भाग गए हैं।