{"_id":"1bcaf27d0264e5b99f6d94973fc655c4","slug":"girl-complained-in-police-after-refusal-of-his-lovers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागने से किया इनकार तो प्रेमी को पहुंचाया हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागने से किया इनकार तो प्रेमी को पहुंचाया हवालात
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामा एंकलेव में प्रेमिका की बात नही मानना प्रेमी को भारी पड़ गया। दरअसल, प्रेमिका घर से भागकर शादी करने का दबाव प्रेमी पर बना रही थी।
जब प्रेमी ने ऐसा करने से इनकार किया तो युवती ने थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। अब प्रेमी हवालात की हवा खा रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि रामा एंकलेव निवासी युवक उसे आए दिन छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया और हवालात में बंद कर दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।
एक सप्ताह से युवती उस पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो युवती ने अंजाम भुगतने की धमकी दी।
युवक के मुताबिक, युवती ने उसे आत्महत्या की भी धमकी दी थी। एसएसआई कमलेश शुक्ला ने बताया कि युवती ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।