{"_id":"5756ceb64f1c1b761f9c5cda","slug":"gang-rape-of-a-young-woman-sold-for-rs-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप कर एक लाख रुपये में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से गैंगरेप कर एक लाख रुपये में बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
gang rape
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले ट्यूशन पढ़ने गई युवती को अगवा कर मेरठ ले जाकर गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। फिर उसका एक लाख रुपये में सौदा कर दिया। डेढ़ साल बाद युवती ने हरियाणा से फोन पर पिता को आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर घर आए। युवती गर्भवती है। पीड़िता के पिता ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मुस्तफागढ़ी निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को बताया कि 24 जनवरी 2015 को उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी लेकिन लौटकर घर नहीं आई। 25 जनवरी को युवती के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती के पिता ने बताया 2 अप्रैल 2016 को उनके मोबाइल पर बेटी का फोन आया।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत में है। परिजन सोनीपत पहुंचे और उसे लेकर घर आ गए। युवती ने परिजनों को बताया कि उसे मोहल्ले के ही दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ मेरठ ले गए थे, जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे हरियाणा के सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में ले गए, जहां नरेंद्र नामक व्यक्ति से उसका एक लाख रुपये में सौदा कर दिया। इस डेढ़ साल में नरेंद्र ने उसके साथ कई बार रेप किया।
जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी नरेंद्र ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने नगर पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।