{"_id":"57e95fac4f1c1b653b573c7a","slug":"gang-rape-of-a-student-trying-to-force-the-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर छात्रा से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के बल पर छात्रा से गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई किशोरी के साथ गांव के दो लोगों ने चाकू के बल पर गैंगरेप की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो वे भड़क गए। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर चढ़ाई करते हुए हमला कर दिया। गुस्साए पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने प्रभारी एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा-9 की छात्रा है। 24 सितंबर को वह खेत पर गई थी। इस दौरान वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसे चाकू के बल पर अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाया तो पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोग उधर को दौड़े।
विज्ञापन
लोगों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों के परिजनों से जब इसकी शिकायत की तो उन्होंने अपने लड़कों को समझाने के बजाय उलटे उनके घर पर गाली-गलौंच करते हुए चढ़ाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी पक्ष का साथ दे रही है। वहीं, प्रभारी एसएसपी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छह वर्ष की बच्ची के साथ छेड़छाड़
घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ मोहल्ले के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि शिकायत करने गए पिता के साथ आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची द्वारा अपनी मां को बताये जाने पर उसका पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी व उसके परिजनों ने साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ चार मनचलों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। धमैड़ा अड्डा निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी ट्यूशन से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के चार युवक मिल गए।
आरोपियों ने बेटी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। आरोपी खुद को घिरता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित का आरोप है कि 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।