{"_id":"58fcecde4f1c1bc4608b5034","slug":"four-intruder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अतिक्रमणकारी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार अतिक्रमणकारी दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने अतिक्रमण करने पर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। कई बार अतिक्रमण हटवाने और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी दुकानदार, रेहड़ी, ठेले वालों के बाज नहीं आने पर पुलिस ने शनिवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा था।
पुलिस ने 65 अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा।
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि चार अतिक्रमणकारियों को हिरासत में लिया गया है।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अतिक्रमण के कारण शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल हो रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब अतिक्रमणकारिियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन