{"_id":"4c5a4d289c46564378bb5224997fb311","slug":"five-lakh-rupees-were-missing-jeweler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये लेकर ज्वेलर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख रुपये लेकर ज्वेलर गायब
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में गहने बनवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आवास विकास प्रथम निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र अजब सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी राजकुमार वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा रहते हैं। दोनों पिता-पुत्र आभूषण बनाने का काम करते हैं।
कुंवरपाल सिंह ने बताया कि घर में शादी होने के चलते 15 नवंबर को आभूषण बनवाने के लिए राजकुमार व कृष्ण वर्मा को पांच लाख रुपये दिए। इस दौरान कौशलेंद्र कुमार शर्मा व तेजवीर सिंह भी मौजूद थे।
2 दिसंबर को जब आभूषण लेने राजकुमार वर्मा व कृष्ण वर्मा के घर गए तो पता चला कि राजकुमार व उसका पिता कृष्ण वर्मा परिवार सहित घर से गायब हैं।
कुंवरपाल सिंह ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि राजकुमार वर्मा व उसके पिता कृष्ण वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।