फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five including three children killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन बच्चों समेत पांच की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five including three children killed in road accidents
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली एकाएक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खेल रही 11 साल की बच्ची की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। इसके अलावा दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला। उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

सराय छबीला निवासी अर्जुन पुत्र मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उसकी 11 वर्षीय बेटी वर्षा सड़क किनारे खेल रही थी। तभी औरंगाबाद की ओर से बुलंदशहर की ओर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लेकर जा रही थी। तेज रफ्तार होने के चलते ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर वर्षा की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अर्जुन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक जितेंद्र पुत्र भाड़ू निवासी औरंगाबाद के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बोढ़ा निवासी अजीत (45) पुत्र बाबू सिंह किसी काम से बाइक से अनूपशहर रोड पर जा रहा थाजहांगीराबाद बस अड्डे के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही अजीत सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में राहगीरों ने अजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अजीत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 मासूम को ट्रक ने और बाइक सवार को बस ने रौंदा
 सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत हो गई। अलीगढ़ चुंगी के पास बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंद दिया। वहीं, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत हो गई जबकि दंपति घायल हो गए। लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया है। देहात क्षेत्र के बगराई निवासी राकेश (18) पुत्र देवेंद्र मंगलवार सुबह अपनी बाइक से सब्जी मंडी आए थे।

वापस घर लौटते समय अलीगढ़ चुंगी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस उसे रौंदते हुए निकल गई। । आरोपी चालक बस लेकर भागने में कामयाब रहा। उधर, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी मंजू और तीन वर्षीय बेटी भूमि के साथ मैना गांव से घर जा रहे थे।

वाजिदपुर के पास मोड़ पर पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दंपति घायल हो गए जबकि मासूम बच्ची भूमि की मौत हो गई। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अज्ञात वाहन ने बच्ची को कुचला, मौत
 आजादपुर रोड निवासी हाजी यूसुफ की छह साल की बच्ची मुस्कान उर्फ बुसरा सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोग उसे लेकर नजदीकी के अस्पताल पहुंचे,  जहां चिकित्सकों ने मुस्कान को  मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

हादसे में फौजी, उसकी पत्नी की मौत
थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव मांगलौर से छुट्टी काटकर पत्नी और बेटी संग ड्यूटी पर वापस रहे फौजी की कार ग्वालियर के पास सरियों से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में फौजी और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई।  गांव मांगलौर निवासी बच्चू सिंह का पुत्र अरविंद (30) इटारसी मध्यप्रदेश स्थित 25एडी सीपीआरसी आर्मी में तैनात था।

सोमवार को वह गांव से छुट्टी काटकर कार से पत्नी शिखा (28) और बेटी उर्मी (8) के साथ कार से इटारसी लौट रहा था। ग्वालियर में झांसी रोड पर उसकी कार एक लोहे से भरे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई।  बेटी ग्वालियर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती है और कोमा में है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर कारोबारी समेत तीन की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे में एक ट्रक से केबिल कारोबारी की कार टकरा गई। इसके बाद छह अन्य कारें भी एक-दूसरे से जा भिड़ीं। हादसे में कारोबारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उसके तीन परिजन घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी दिनेश कुमार निवासी बुलंदशहर जब वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ व सिर पर गंभीर चोटें आईं। लगभग उसी समय जेवर-सिकंदराबाद मार्ग पर दो ट्रकों में आमने सामने भिडं़त हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

होली गेट, मथुरा निवासी इलेक्ट्रॉनिक केबिल का कारोबार करने वाले संतोष चतुर्वेदी (45) अपने परिवार व दोस्त मुकेश बाबू गुप्ता के साथ पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए गाजियाबाद स्थित ऑफिस आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कोहरे में जेवर इंटरचेंज पर गलत दिशा में मुड़ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

इसके बाद पीछे चल रही छह अन्य कारें  भी एक-दूसरे से जा भिड़ीं।  डॉक्टरों ने संतोष, मुकेश और होली गेट, मथुरा निवासी कार चालक इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया, जबकि कारोबारी की पत्नी रचना (45), बेटा यश (18) और बेटी यशरी (16) का इलाज चल रहा है।

मिनी ट्रक से टकराई स्कूल बस
 ओवरटेक करने की कोशिश में एक स्कूली बस सामने से आ रहे मिनी ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दो गाड़ियाें में सवार आठ लोग घायल हो गए। गनीमत रही की हादसे के समय स्कूली बस में बच्चे सवार नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नगर के एक निजी स्कूल की बस दनकौर, बिलासपुर से स्कूली बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान आंख का ऑपरेशन कराने दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही खत्रीवाडा निवासी रामवती पत्नी नथ्थू, गौरादेवी पत्नी विशंबरदयाल, सुक्को देवी पत्नी हरस्वरूप, रामवती पत्नी भगवानदास दनकौर रेलवे स्टेशन के लिए स्कूली बस में सवार हो गईं।


इसी दौरान दनकौर रोड पर कलिंगा आईटीआई के पास ओरवरटेक करने के चक्कर में स्कूली बस मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिलाएं, व सब्जी बेचने के लिए मंडी आ रहे टाटा सवार बिलासपुर निवासी विजय पुत्र छोटू, हामिद पुत्र इश्हाक खां, मुन्ने पुत्र इब्राहिम, वाजिद पुत्र हामिद घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed