फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five arrested for selling meat

मीट बेचते पांच गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for selling meat
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मीट की अवैध दुकानों और खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।  कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि खुले में मीट बेचने पर चौधरीवाड़ा निवासी शाहिद, काला,हाकमीन, अखलाक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं ककोड़ पुलिस ने भी खुले में मीट बेचने पर मोहल्ला व्यापारान निवासी राशिद पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल ने कहा कि नगर में खुले में मीट बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दुकानदारों को अपनी दुकानें काले शीशों से कवर्ट करनी होगी। वहीं बिना लाइसेंस के भी कोई दुकानदार मीट नहीं बेच सकेंगा।
विज्ञापन


छतारी में एसडीएम ने लाइसेंसों की जांच कर अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानें बंद करवा दीं।  एसडीएम ने नगर में चल रहे अवैध कट्टीघरों के बारे में ईओ नगर पंचायत से जानकारी मांगी है। बुधवार को शिकारपुर एसडीएम उमाशंकर, ईओ विनय कुमार मिश्र के साथ मीट की दुकानों पर छापेमारी  की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट बिक्री करने वाली कई दुकानों के लाइसेंस न होने से उन्हें बंद करा दिया गया। छापेमारी  के दौरान अफरातफरी मच गई। एसडीएम उमाशंकर ने नगर पंचायत के चेयरमैन शैलेन्दर यादव और ईओ से अवैध कट्टी घरों की जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।

कार्रवाई से पहले मीट की अवैध दुकानें बंद
 नगर पालिका की कार्रवाई से पहले ही मीट की अवैध दुकानें बंद हो गईं। सुबह कुछ देर के लिए दुकान खोलने के बाद दुकानदार उसे बंद कर गायब हो गए। पालिका अफसर बृहस्पतिवार से फोर्स के साथ अवैध मीट शॉपों और बूचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।


मालूम रहे कि नगर पालिका ने मंगलवार को अवैध बूचड़खानों और अवैध मीट शॉप संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। इन्हें 24 घंटे के भीतर हटने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed