फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First broke the relationship, then into the house, beat-firing

पहले रिश्ता तुड़वाया, फिर घर में घुसकर की मारपीट-फायरिंग

Wed, 12 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
First broke the relationship, then into the house, beat-firing
kidnapping at gunpoint

विज्ञापन

 नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की शादी तुड़वाने और उसके घर में घुसकर परिजनों से मारपीट व फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने दो आरोपियों को नामजद और कुछ लोगों पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि गत रविवार को उसकी बेटी की गोद भराई थी। इसी दौरान गांव निवासी विवेक और अशोक उसके घर में घुस आए और उसकी बेटी के बारे में बुरा भला कह कर रिश्ता तुड़वा दिया। साथ ही शादी करने पर रिश्ते के लिए आए लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


मामले की शिकायत दोनों आरोपियों के घर करने पर दोनों कुछ लोगों के साथ रात 10 बजे घर में घुस आए और उन लोगों से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामले में विवेक और अशोक समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed