फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing on businessman

समझौते को सहमत न होने पर होटल संचालक को मारी गोली

Mon, 02 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 02 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
आगजनी के छह महीने पुराने मामले में आरोपियों से फैसला न करना होटल मालिक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने होटल मालिक को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


आगजनी के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिससे उनको हौसले बुलंद थे। आरोपियों ने केस में फैसला न करने पर रविवार दोपहर होटल पर आकर युवक को गोली मार दी थी। वह हवाई फायरिंग करते हुए भागे,  जिससे बाजार में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



मोहल्ला फर्राशान निवासी फजले आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा फैजियाब आलम (21) कसाईबाड़ा में आलम होटल चलाता है। एक जनवरी रविवार को फैजियाब आलम होटल पर था। बड़ा बेटा आफताब भी वहीं पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे होटल पर कामिल उर्फ बोना, कासिम, असजद, नाजिम, कासिम, वारिस निवासी मोहल्ला फर्राशान हाथों में अवैध असलाह लेकर होटल पर आग गए। आरोपी आते ही फैसले का दबाव बनाने लगे। दबाव न मानने पर आरोपियों ने फैजियाब आलम के ऊपर फायरिंग कर दी।

सिर में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। 
इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकान बंद करके भाग गए। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।


गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed