फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing in Ksaibadha

कसाईबाड़ा में फायरिंग से मची अफरातफरी

Mon, 05 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 05 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
firing in Ksaibadha
दो पक्षों के बीच झड़प व फायरिंग के बाद पुलिसकर्मी से नौकझोक करती महिलाए। - फोटो : ब्यूरो

नगर क्षेत्र के कसाईबाड़ा में रविवार रात फायरिंग से अफरातफरी मच गई। आरोपी ने अपने ही भाई और परिजनों पर फायर झोंक दिए। उस पर रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कसाईबाड़ा के मोहल्ला सरायकाजी निवासी अब्दुल अजीज ने कहा है कि रविवार रात उसका भतीजा अपने एक साथी के साथ आया और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। जब आरोपी का भाई शकील वहां पहुंचा तो वह उसके साथ भी गाली-गलौंच करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने साथी के साथ शकील और अब्दुल अजीज तथा उनके परिजनों के पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। जैसे-तैसे सब जान बचाकर अंदर की तरफ भागे। शकील द्वारा विरोध करने पर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट भी की, जिससे उसके हाथ में भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

मामला पारिवारिक विवाद का है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मान सिंह चौहान , एसपी सिटी


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed