फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR lodged by students on principal.

छात्रों ने प्रिंसिपल पर दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged by students on principal.
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर उन्हे फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र बनाकर देने के मामले में सोमवार को करीब आधा दर्जन छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


छात्रों ने स्कूल के आई कार्ड समेत उपस्थिति पंजिका पुलिस के सामने बतौर सबूत पेश किए। वहीं, जानकारी मिली है कि नौकरी लगने के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी निकलने पर एक छात्र पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। बता दे कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्राम कादलपुर निवासी मोमीन पुत्र अल्लादिया, धीरपाल पुत्र तीरखा ने रविवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हाईस्कूल की जाली मार्कशीट व फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मारपीट कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

समाचार प्रकाशित होने पर सोमवार को ग्राम पिलखनवाली निवासी सुशील कुमार, चोला निवासी नवीन, इंद्रपाल सैनी सहित आधा दर्जन छात्रों ने प्रधानाचार्य पर जाली मार्कशीट और फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

छात्रों ने सबूत के तौर पर कॉलेज का आई कार्ड व उपस्थिति पंजिका भी पेश किए। सुशील कुमार ने बताया कि पीएसी में तैनात उसके बड़े भाई चंद्रसेन की वर्ष 2009 में ऑन ड्यूटी मृत्यु हो गई थी।


उसने मृतक आश्रित कोटे में आवेदन किया था। जांच के दौरान मार्कशीट व प्रमाण पत्र जाली पाए गए। सुशील कुमार ने बताया कि प्रमाण पत्र फर्जी होने के आरोप में मेरठ यूपी शिक्षा बोर्ड ऑफिस ने वर्ष 2015 में उनके व प्रधाचार्य के खिलाफ फोरजरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

वहीं, कोतवाली प्रभारी विरेंद्र बिसारे ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed