फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Field Finance Company 46 thousand officers looted

फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से 46 हजार लूटे

Thu, 11 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Field Finance Company 46 thousand officers looted
लूट - फोटो : अमर उजाला

गुलावठी-नूरपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से 46 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

अलीगढ़ के इगलास निवासी बनी सिंह पुत्र मूलचंद मोहल्ला रामनगर स्थित एसवीसीएल फाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर हैं।

मंगलवार की देर शाम वह ग्राम अजीतपुर बागवाला, महाबतपुर गढ़ी आदि गांवों से ऋण की उगाही कर गुलावठी लौट रहे थे। गुलावठी-नूरपुर मार्ग पर एक महिला ने उसकी बाइक रुपवाई। तभी पीछे से आ रहे बाइक पर दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे रुपये से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश उसका मोबाइल, आधार कार्ड एवं एटीएम कार्ड भी ले गए। उन्होंने 100 नंबर पर लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, परंतु बदमाश हाथ नहीं आए।  थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति से लूट की कोशिश
खुर्जा(ब्यूरो)। बाइक सवार दंपति से दो युवकों ने लूटपाट की कोशिश की। शोर मचाने पर रुके अन्य लोगों को को देख बदमाश भाग गए। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई गहै।


जहांगीरपुर निवासी संजय अपनी पत्नी मीनाक्षी को लेकर मंगलवार को बाइक से बुलंदशहर उपचार के लिए ले गया था। देर शाम वह बाइक से बाइक से वापस घर जा रहा था। जंक्शन रोड पर ओवरब्रिज से पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया। डर के मारे मीनाक्षी की चीख निकल गई। चीख सुनकर रास्ते के गुजर रहे लोग रुकने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देख बदमाश मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed