फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   father forced Daughter to see porn film, arrested.

बेटी को जबरन दिखा रहा था अश्लील फिल्म, धरा गया

Mon, 25 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला, खानपुर
अमर उजाला, खानपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
father forced Daughter to see porn film, arrested.
भौपुर गांव में बेटी को मोबाइल पर जबर अश्लील फिल्म दिखाने का मामला सामने आया है। बाप की इस करतूत से खफा बेटी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
विज्ञापन


आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को मोबाइल सहित दबोच लिया। हालांकि बाद में बेटी की ओर से मारपीट की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।
 
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे दसवीं की छात्रा ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि उसका पिता उसे जबरन मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखा रहा है। ऐसा नहीं करने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन


किशोरी छात्रा ने कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मदद कर इज्जत बचा लो। युवती की इस सूचना पर पहले तो पुलिस को लगा कि पिता के डांटने फटकारने की वजह से किशोरी शिकायत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाद में कंट्रोल रूम ने थाना पुलिस को मैसेज भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आनन-फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को मोबाइल सहित हिरासत में लेकर थाने ले आई।


किशोरी से बात की तो उसने फिर वहीं बातें दोहरा दी। थानाध्यक्ष निसार हुसैन ने बताया कि बाद में आरोपी की बेटी ने मारपीट की तहरीर दी है।  इसलिए आरोपी का चालान धारा 151 में किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed