{"_id":"57c335704f1c1baf1cd505d6","slug":"family-had-dinner-and-slept-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर सोया परिवार मिला बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना खाकर सोया परिवार मिला बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला होली दरवाजा में रात को खाना खाकर सोया परिवार सुबह बेहोशी की हालत में मिला। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बेहोश हुए परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने घटना का कारण फूड प्वाजनिंग बताया है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी होली दरवाजा निवासी लीलाधर शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी कमलेश, बेटी प्रिया, नीरु और बेटा रितिक और गांव के एक साधू बाबा ने शनिवार रात घर पर आलू के परांठे खाए थे। लीलाधर की बड़ी बेटी दुर्गा किसी काम से पहासू गई थी तो वह अपनी सहेली के घर ही रात को रुक गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब आठ बजे दुर्गा जब घर पहुंची तो परिवार के लोगों को बेहोशी की हालत में देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए उसने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, रात खाना खाने के बाद गए साधू बाबा भी अपने घर पर बेहोश मिले। मोहल्ले के लोगों ने लीलाधर समेत पूरे परिवार को पहासू स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि फूड प्वाजनिंग के चलते परिवार के लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन