{"_id":"92bbaeaae5bbe4a8038e35bb3fd28df9","slug":"fake-cmo-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ बनकर उगाही करते शातिर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ बनकर उगाही करते शातिर गिरफ्तार
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सीएमओ बताकर मेडिकल स्टोरों की जांच के बहाने उगाही कर रहे शातिर को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर दो बजे जंक्शन क्षेत्र स्थित खान और एक अन्य मेडिकल स्टोर पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को सीएमओ बताकर जांच के लिए दवाइयां मांगने लगा। लेकिन दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों ने उसे टरका दिया। इसके बाद वह स्थानीय निवासी महीपाल के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा।
महीपाल से उसने कहा कि उसे केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने जांच पड़ताल के लिए भेजा है। दो एक दवाइयों की जांच के बाद उसने पचास हजार रुपये मांगे। महीपाल की माने तो उसने शराब भी पी रखी थी।
विज्ञापन
संदेह होने पर महीपाल ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी सीएमओ को हिरासत में ले लिया। उसके नेम प्लेट पर पुरोहित राजपूत लिखा हुआ था।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी शौकेंद्र ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की गोली लेने आया था। उसके परिवार वालों को फोन कर जानकारी दी है।