फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   escape from custody

दो दिन बाद नींद से जागे कप्तान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 26 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
escape from custody
police - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर पांच बंदियों के फरार होने के दो दिन बाद एसएसपी ने उन्हें जेल से लाने वाले पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। वहीं फरार पांच बंदियों में से कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। हालांकि पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन



बता दें कि शुक्रवार सुबह  एचसीपी अनंगपाल वालियान, कांस्टेबल सतीश कुमार, एचसीपी दयानंद, कांस्टेबल अनिरुद्ध शर्मा और वैन चालक लाल बाबू जिला कारागार से  9 बंदियों को पेशी के लिए अनूपशहर एसीजेएम कोर्ट लाए थे।
विज्ञापन


पेशी के बाद हवालात से वैन में चढ़ाते वक्त पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंक कर बंदी राजेश पुत्र धर्मवीर, रूपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगलसेन, अजय पुत्र शेर सिंह, टीटू उर्फ किरनपाल पुत्र रेशमपाल, रवि उर्फ रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह और राजेश उर्फ विकास उर्फ जंगलिया पुत्र दुर्गपाल भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिसकर्मियों ने राजेश उर्फ जंगलिया को दबोच लिया था। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। अब दो दिन बाद जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।



वहीं दूसरी ओर फरार पांच बंदियों को पकड़ना तो दूर पुलिस सुराग भी नहीं लगा पाई है। पुलिस फरार बंदियों के परिजनों-रिश्तेदारों से पूछताछ कर पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed