फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Entered the house robbed, shot and killed the husband arrested

घर में घुसकर लूटा, पति ने दबोचा तो मार दी गोली

Mon, 17 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Entered the house robbed, shot and killed the husband arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

असलहे से लैस तीन बदमाशों ने शनिवार रात एक घर में घुसकर महिला से पाजेब और कुंडल लूट लिए। विरोध करते हुए उसके पति ने एक बदमाश को दबोचा तो उसके साथी ने उसे गोली मार दी और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस ने इलाके की कांबिंग की लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। नगर के मोहल्ला खाकरोबान निवासी फतहसिंह का पुत्र मोती (40) मजदूरी करता है। शनिवार देर रात असलहों से लैस तीन बदमाश दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। उन्होंने तमंचों के बल पर मोती की पत्नी नीतू से कानों के कुंडल, पाजेब के साथ-साथ बकरी-बकरे भी लूट लिए।
विज्ञापन


जाते वक्त मोती ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर दूसरे बदमाश ने मोती को गोली मार दी। गोली मोती के कूल्हे में लगी। उसके गिरते ही बदमाश भाग निकले। गोली का आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मोती को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की । मोहल्ले के के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले भी बदमाशों ने इसी मोहल्ले के अहसान के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की थी।
गनप्वाइंट पर बाइकर्स ने लूटे जेवर
शिकारपुर(ब्यूरो)। बाइक सवार बदमाशों ने जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड पर दिनदहाड़े पति के साथ बाइक पर मायके जा रही महिला से गन प्वाइंट पर जेवर लूट लिए। सूचना पर सीओ पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। पीड़ित ने कोतवाली में चार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

रविवार को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव असावरी निवासी नवीन शर्मा अपनी पत्नी साधना के साथ बाइक से अपनी ससुराल  पहासू थाना क्षेत्र के गांव फतेहाबाद जा रहे थे। जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड पर तैयबपुर शिकारपुर के बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोका और साधना से सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठियां और टॉप्स लूट लिए।

लूटपाट के बाद बदमाशों ने नवीन की बाइक की चाबी खेत में फेंक दी और भाग गए। इसके बाद नवीन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर कोतवाली निरीक्षक श्यामवीर सिंह पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी हासिल की। सीओ चन्द्रधर गौड़ ने बताया कि नवीन की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
काफी देर से पीछा कर रहे थे लुटेरे

बदमाश काली रंग की पल्सर और स्पलेंडर बाइकों से जखैता नहर से उनके पीछे चल रहे थे। वह बाइकों को कभी तेज तो कभी धीमा चला रहे थे। उसने यह बात अपने पति को भी बताई थी लेकिन पति ने राहगीर कहकर बात को टाल दिया था। जैसे ही उन्होंने तैयबपुर गांव को पार किया बदमाशों ने उन्हें लूट लिया।

मारपीट कर नाव लूटी
नरसैना थाना क्षेत्र के ग्राम गजरौला और चासी के बीच गंगा घाट पर कुछ लोगों ने मारपीट कर इंजन लगी नाव लूट ली। पीड़ित ने ग्राव मवई और चासी के दस लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।

शनिवार रात 9 बजे ग्राम गजरौला निवासी टीकम सिंह पुत्र हरि सिंह गंगाघाट पर नाव पर सो रहा था। उसे जगाकर कुछ लोगों ने गोवंश उतारने के लिए नाव मांगी। मना करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और नाव लूट ले गए। पीड़ित ने मवई और चासी के दस लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। दोनों पक्षों के बीच गंगा पार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है।

वारदात की फिराक में खड़ा लुटेरा दबोचा
क्षेत्र के गांव भडकऊ के नहर के पुल के निकट लूट की फिराक में  खड़े बदमाश बीबीनगर के ग्राम सालाबाद निवासी हरिपाल पुत्र चरन सिंह को मुखबिर की सूचना पर नरसैना पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। बदमाश ने दो माह पूर्व स्याना के बिरौली गांव पर फाइनेंसर से हुई 80 हजार रुपये व मोबाइल की लूट में शामिल होना स्वीकार किया है।  

   
मदद के लिए आगे नहीं आया कोई
शिकारपुर। पीड़िता साधना ने बताया कि जब बदमाश तमंचा दिखाकर घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान सड़क पर एक कार भी गुजरी थी जबकि एक किसान चारा लेकर जा रहा था। वहीं कुछ किसान खेतों में काम कर रहे थे लेकिन कोई भी उनकी मदद को नहीं आया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed