{"_id":"587e681e4f1c1b233aeff9ff","slug":"enhanced-altercation-between-lawyers-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों-पालिका के बीच बढ़ी रार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों-पालिका के बीच बढ़ी रार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वकीलों ने सोमवार को पालिकाकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर मंगलवार को अदालती कामकाज ठप रखा। बार एसोसिएशन अनूपशहर की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम व सीओ पर भी कार्रवाई में उदासीनता दिखाने का आरोप लगाकर एसडीएम सहित समस्त राजस्व न्यायालयों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
बता दें कि सोमवार को तहसीलगेट के पास अधिवक्ताओं की सीट को पालिकाकर्मियों ने हटा दिया था। इस दौरान वकीलों व पालिकाकर्मियों के बीच मारपीट व पथराव हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई वकीलों की मीटिंग में चेयरपर्सन व ईओ सहित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी व जब्त किए गए सामानों को दिलाने की मांग की हैै। अनूपशहर बार एसोसिएशन ने बार बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, व डिबाई तहसील द्वारा हड़ताल में मदद करने पर आभार जताया है।
विज्ञापन