{"_id":"78ea1cac60938e19b1eec3193351d392","slug":"electoral-rivalry-arised-resulting-into-clash-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चले लाठी डंडे, पथराव में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में चले लाठी डंडे, पथराव में चार घायल
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया क्षेत्र के गांव भोगपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ।
सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में महिला पूर्व प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष की तरहरीर पर थाना पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते लाठी-डंडे और पथराव दोनों तरफ से शुरू हो गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में एक पक्ष से पूर्व प्रधान सुमन देवी, विजयपाल, जयपाल और विपिन घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर सुमन देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इस मामले में सुमन देवी के पति संतोष फौजी की तहरीर पर पुलिस ने कैलाश, वेदप्रकाश, तेजप्रकाश, वीरपाल, नरेन्द्र, रिंकू, छोटू, रवि, रोहताश, बबलू, विष्नू, हेमपाल, दुष्यंत, पुष्पेन्द्र, जितेन्द्र, जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।