{"_id":"573f26ef4f1c1bda6aac6ffe","slug":"electoral-revenge-beatings-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के भगवानपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर अलग-अलग दो घटनाओं में मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष के दो भाई घायल हो गए। वहीं ईंट के प्रहार से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। शुक्रवार देर शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
भगवानपुर गांव निवासी मुन्नी शर्मा पत्नी गोपाल शर्मा और सोनू पुत्र विजयपाल में शुक्रवार सुबह विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे से प्रधानी के चुनाव में खिलाफ वोट डालने का आरोप लगाया था। इसी विवाद में सोनू ने ईंट उठाकर मुन्नी के चेहरे पर मार दी।
विज्ञापन
मुन्नी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे लोकेश, बिजेंद्र पुत्रगण चंद्रपाल घर में गेंहू एकत्र कर रहे थे। तभी कुछ लोग आए और पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। लोकेश के सिर में और बिजेंद्र के कान के पास गोली लगी है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।