फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaw supplier strangulated.

ई रिक्शा व्यवसायी का गला घोंटने की कोशिश

Thu, 31 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 31 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw supplier strangulated.
ख्वासपुर गांव में दिल्ली के व्यवसायी को बुधवार रात कार सवार चार लोगों ने रंजिशन घेरकर बुरी तरह पीटाई की। फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन


व्यवसायी दिल्ली से बुलंदशहर काम के सिलसिले में आए थे। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि एक्सटेंशन मोहन गार्डन नई दिल्ली निवासी विशाल कुमार पुत्र श्यामपाल दिल्ली में ई-रिक्शा बेचते हैं।

विशाल ने पुलिस को बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में कार से बुधवार रात बुलंदशहर आ रहे थे। तभी चोला चौकी क्षेत्र के ख्वासपुर बंबे गांव के पास आल्टो कार सवार चार लोगों ने रंजिशन उन्हें घेर लिया, फिर मारपीट कर करने लगे।


जब विरोध किया तो आरोपियों ने रस्सी से विशाल की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। जब विशाल अर्द्ध बेहोशी के हालत में हो गया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

पीड़ित विशाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वह दिल्ली चले गए।

पीड़ित ने विष्णु गार्डन नई दिल्ली निवासी दीपक पुत्र राजेश, राजेश, और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed