{"_id":"58011aa54f1c1bc67b2908ae","slug":"during-the-procession-of-moharram-organically-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल में पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बवाल का आरोपी पूर्व प्रधान।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा मे मुर्हररम जुलूस के दौरान छेड़खानी के बाद हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें वर्तमान प्रधान इकबाल और पूर्व प्रधान इलियास भी शामिल है।
विज्ञापन
बीते बुधवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव में चौकी प्रभारी समेत सात लोग घायल हुए थे। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने ग्यारह मील चौकी प्रभारी पवन कुमार की तहरीर पर गांव के एक दर्जन नामजद व बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की धारा 7 अपराध नियोजन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इस मामले में हिरासत में लिए गए पांच लोगों की गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाली में ही पुलिस के सामने एक बार फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन