{"_id":"5807b70e4f1c1b592c7049fd","slug":"dujana-gang-targeted-sp-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुजाना गैंग के निशाने पर सपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुजाना गैंग के निशाने पर सपा जिलाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर कुख्यात अनिल दुजाना और लक्कड़पाला गैंग के निशाने पर आ गए हैं। जिलाध्यक्ष ने शासन, आईजी और डीआईजी से प्रकरण की शिकायत की है। बता दें कि एक दशक से जिलाध्यक्ष को शासन से सुरक्षा भी मिली हुई है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया कि एक दशक पूर्व जब महेंद्र फौजी का एनकाउंटर हुआ था, वह तब से वेस्ट यूपी के बड़े अपराधियों की हिट लिस्ट में हैं। पुलिस एनकाउंटर के बाद महेंद्र फौजी का गैंग लक्कड़पाला गैंग के हाथ में आ गया।
विज्ञापन
लक्कड़पाला और उसके गैंग के सदस्य दिनेश गुर्जर की कई बार हत्या का प्रयास कर चुके हैं। दिनेश गुर्जर ने बताया कि लक्कड़पाला गैंग और अनिल दुजाना गैंग की काफी नजदीकियां हैं। इसलिए दोनों गैंग उनकी हत्या करा सकते हैं।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जेल में बंद अनिल दुजाना ने उनकी हत्या की सुपारी हाल ही में गुर्जर समाज के कुछ शार्प शूटरों को दी थी। एक शार्प शूटर ने सपा जिलाध्यक्ष के एक नजदीकी से इसका राज खोल दिया।
इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष की हत्या की साजिश का राजफाश हुआ। सपा जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत आईजी, डीआईजी के साथ शासन से की है। दो दिन पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे।
लक्कड़पाला और अनिल दुजाना मेरी हत्या कराना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने शासन, आईजी और डीआईजी को अवगत करा दिया है। डीएम को भी जानकारी दे दी है। - दिनेश गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर