{"_id":"57f7e7a64f1c1b255226fcd8","slug":"driver-helper-hostage-tata-magic-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर-हेल्पर को बंधक बना टाटा मैजिक लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर-हेल्पर को बंधक बना टाटा मैजिक लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम ड्राइवर और हेल्पर को बंधक बनाकर टाटा मैजिक लूट ली। दोनों पीड़ितों ने स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना गजरौला के गांव मैहमदाबाद निवासी ड्राइवर सुंदर और हेल्पर खैम सिंह बृहस्पतिवार शाम तीन बजे मेरठ से अपने गांव के लिए चले थे। गढ़मुक्तेश्वर स्थित स्याना चौपले पर दोनों लोगों ने अपनी मैजिक वाहन को रोका और केले खरीदे।
इसी दौरान एक युवक उनके पास आया व स्याना से सामान लाने के लिए बुक करने लगा। कुछ समय बाद युवक स्याना चौपले से गाड़ी में बैठकर स्याना की ओर आ गया व स्याना-बुलंदशहर रोड स्थित पैंठ रजवाहे से गाड़ी को करौंठी की ओर ले गया। थोड़ी दूर आगे पहुंचते ही तीन सशस्त्र बदमाशों ने रजवाहे की पटरी पर आकर जबरन गाड़ी को रोक लिया और ड्राइवर सुंदर पर चाकू से हमला किया।
बदमाशों ने दोनों पीड़ितों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया व रस्सी से हाथ पैर बांधकर आम के बाग में डाल दिया। रात लगभग आठ बजे दोनों पीड़ितों ने बमुश्किल अपने पैर खोले व स्याना कोतवाली पहुंचे। कोतवाल आरके शर्मा का कहना है कि शीघ्र इस घटना का खुलासा किया जाएगा।