{"_id":"5929ce244f1c1b260c538181","slug":"dowry-threat-given-if-dowry-demands-are-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर दी तलाक की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर दी तलाक की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 28 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का उसके ससुरालियों ने दहेज कम मिलने पर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। पति ने बेटी पैदा होने के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मोहल्ला सरायधारी निवासी शहनाज पुत्री अली हसन ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह करीब पांच साल पहले नाजिम पुत्र आस मोहम्मद निवासी हीरापुर वाली गली से हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। निकाह के बाद पति नाजिम, देवर कदीर, सास रजिया, ससुर आस मोहम्मद व ननद छोटी व सिमरन को वह दहेज पसंद नहीं आया। निकाह के बाद कम दहेज लाने पर ससुराली ताने देते, भूखा प्यासा रखते और मारपीट करते थे।
विज्ञापन
इसी दौरान शहनाज ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालियों की मांग और बढ़ गई। चार माह पहले दहेज की मांग करते हुए ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की नियत से सिर दीवार में देकर मारा।
शहनाज ने पुलिस को बताया कि जब वह गर्भवती थी तो पति नाजिम ने पेट में लात मारी। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बचाया। इसके बाद पति ने धमकी दी कि यदि वह अतिरिक्त दहेज नहीं लाई तो वह तलाक दे देगा।
तब से महिला अपने मायके में रह रही है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पति नाजिम, देवर कदीर, सास रजिया, ससुर आस मोहम्मद, ननद सिमरन व छोटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...