{"_id":"582213cc4f1c1ba16fb38034","slug":"doctors-accused-of-molesting-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टरों पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों पर छेड़छाड़ का आरोप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रही महिला ने डॉक्टरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस आरोपों के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला का उपचार कालाआम चौराहे पर मलका पार्क के सामने स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। समझाबुझाकर लोगों को शांत किया गया। पुलिस महिला के आरोपों के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच के बाद आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल संचालक ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।