फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   doctor's car seized

मरीज को देखने जा रहीं डॉक्टर की गाड़ी सीज की

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
doctor's car seized
सरकारी चिकित्सक डा. पूनम। - फोटो : ब्यूरो

नगर स्थित जेवर अड्डे पर अस्पताल जाते समय विधायक की कार सवार डॉक्टर भतीजी के साथ दरोगा ने अभद्रता की। इमरजेंसी में मरीज को देखने जाने की बात कहने के बावजूद उसने महिला चिकित्सक को कार से नीचे उतार दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि चालक के साथ भी दरोगा ने मारपीट की और गाड़ी को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आया और सीज कर दी। महिला चिकित्सक कार के लिए पूरे दिन कोतवाली के चक्कर काटती रहीं। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


खुर्जा  के कांग्रेसी विधायक बंशी सिंह पहाड़िया की भतीजी डॉ. पूनम महिला अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह बुलंदशहर से लौट रही थीं। चालक संदीप कार चला रहा था। डॉ. पूनम ने बताया कि जेवर अड्डे पर एक दरोगा ने उनकी गाड़ी रोक ली। उन्होंने दरोगा से कहा कि वह इमरजेंसी में एक मरीज को देखने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा ने मानने से इंकार कर दिया और उनके साथ अभद्रता की और चालक संदीप के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। दरोगा ने कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी।

डॉ. पूनम पूरे दिन कार के लिए परेशान रहीं और कोतवाली का चक्कर लगाती रहीं। इंस्पेक्टर के न होने पर डॉक्टर ने एसएसपी से फोन पर बात की। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने कोतवाली पहुंचकर गाड़ी को छोड़ दिया।


चिकित्सक की गाड़ी नो इंट्री में जा रही थी। इस लिए दरोगा ने गाड़ी पकड़कर सीज कर दी। लेकिन बाद में कोतवाली पहुंचकर दरोगा को फटकार लगाकर गाड़ी छोड़ दी गई। - विजय प्रकाश, सीओ खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed