{"_id":"581e22544f1c1b8c3c436412","slug":"diwali-night-thrown-at-middle-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली की रात अधेड़ पर फेंका ‘तेजाब’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवाली की रात अधेड़ पर फेंका ‘तेजाब’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में कालाआम चौकी के पास दीपावली की रात परिचितों के यहां मिठाई बांटकर घर लौट रहे अधेड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात लड़कों ने तेजाब जैसा केमिकल डाल दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
उपचार कराने के बाद लैटे पीड़ित ने शनिवार दोपहर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रीत विहार निवासी जगवेंद्र पुत्र तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अक्तूबर 2016 में दीपावली की रात करीब आठ बजे परिचितों के यहां मिठाई बांटकर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी काला आम चौराहे के निकट अतिथि होटल के सामने बाइक पर दो अज्ञात युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके ऊपर बोतल उडे़ल दी जिसमें तेजाब जैसा केमिकल था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीर डॉ. प्रताप ने अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। उपचार कराने के बाद जगवेंद्र कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।