फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dharmendra was the murder of Bhishma and parrot

धर्मेंद्र ने ही की थी भीष्म और तोता की हत्या

Sun, 15 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
अमर उजाला, शिकारपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra was the murder of Bhishma and parrot
दो दिन पहले गांव बादशाहपुर पंचगाई में तोता और करीब दो महीने पहले हिस्ट्रीशीटर भीष्म की हत्या उसके ही भाई धर्मेंद्र ने भाई कुशपाल और रिश्तेदार कलुआ के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दोनों हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन तमंचे और कई कारतूस भी बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर की रात बादशाहपुर पंचगाई निवासी भीष्म पुत्र कुंवरपाल सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भीष्म के भाई धर्मेंद्र ने गांव के बलवीर पुत्र कंछी, विजय पुत्र बलवीर, दीपू पुत्र सिपटर, भीमा पुत्र मित्रपाल और तोता उर्फ तेजवीर पुत्र गिरिराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस वारदात का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि 12 नवंबर को तोता उर्फ तेजवीर की भी हत्या हो गई।

तोता के पिता गिरीराज सिंह ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के ही धर्मेंद्र, कुशपाल पुत्रगण कुंवरपाल, सर्वेश उर्फ मूला प्रधान पुत्र धर्मवीर व कालू निवासी सूरजपुर अलीगढ़ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


विवेचना के दौरान पुलिस को भीष्म के भाई धर्मेंद्र पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने दोनों वारदातों में हाथ होना स्वीकारा।

इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल रहे उसके भाई कुशपाल पुत्र कुंवरपाल निवासी बादशाहपुर पंचगाईऔर रिश्तेदार  ओमपाल उर्फ कलुआ पुत्र बुद्धनपाल निवासी सूरजपुर थाना चंडौस जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed