फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   death due to alcohol

शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत, मौत

Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
death due to alcohol
शराब से मौत पर ‌व‌िलाप - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पसौली गांव में मंगलवार देर रात शराब पीने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन उसने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस की शह पर गांव में शराब बिकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक लखावटी सेगाजगतपुर मार्ग स्थित गांव बहादुरपुर पसौली निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू पुत्र रिछपाल चौधरी ने मंगलवार को गांव में एक दुकानदार से शराब के दो पाउच खरीदे। शराब का सेवन करते ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार शराब बेचने वाला मृतक के परिवार का सदस्य होने के कारण मामला रफादफा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस शराब माफिया से मोटी रकम वसूलकर शराब बिकवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बुधवार की सुबह मृतक युवक का पुलिस को बिन बताये ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ औरंगाबाद आरपी सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed