{"_id":"58f268534f1c1bbc4ccf65a8","slug":"daughter-in-law-stroke-of-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रही बहू का गला घोटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल जा रही बहू का गला घोटा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मेडिएशन में माफी मांगकर समझौता करने के बाद महिला को दिल्ली लेकर जा रहे पति व ससुर ने उसकी गला घोटकर हत्या की कोशिश की। आरोपियों ने कोतवाली देहात की भूड़ चौकी क्षेत्र में नहर के पास बाइक रोककर महिला का गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर डेढ़ माह बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र के गांव जर्रा निवासी रेखा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 2014 में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 निवासी अमित पुत्र जयपाल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। जिसके चलते वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
रेखा ने खर्चे के लिए पति के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा है। इस तरह ससुरालियों के खिलाफ दहेज व खर्च के दो मामले कोर्ट में चल रहे हैं। रेखा ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2017 में मेडिएशन के लिए दोनों परिवार आए हुए थे। दिल्ली से पति अमित और ससुर जयपाल आए थे।
विज्ञापन
मेडिएशन के दौरान पति व ससुर ने गलती मानते हुए रेखा को अपने साथ ले जाने के लिए राजी कर लिया। रेखा का कहना है कि वह दोनों के बहकावे में आकर बाइक पर बैठकर दिल्ली के लिए चल दी। ससुर ने दरियापुर नहर के निकट बाइक रुकवा कर रेखा का गला घोटकर हत्या की कोशिश की।
शोर मचाया तो राहगीर एकत्र हो गए और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पति व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।