फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   current farmer's death, chaos-jam

करंट से किसान की मौत, हंगामा-जाम

Sat, 02 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
 current farmer's death, chaos-jam
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

 खेत में काम करने गया किसान टूटे पड़े एलटी लाइन के तार के संपर्क में आ गया। करेंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अलीगढ़ मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे डिबाई के तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन



जरगवां निवासी लखपत सिंह पुत्र जीवराम सिंह (50) अलीगढ़ की सीमा से जुडे़ खेतों पर कार्य करने गया था। अचानक खेत से गुजरती एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आकर किसान लखपत की मौके पर ही मौत को गई।
विज्ञापन


सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने जर्जर लाइन के कारण हुए हादसे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए रामघाट-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। बार्डर एरिया होने के कारण  रामघाट और अलीगढ़ के अतरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे तहसीलदार डिबाई विजय कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed