फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cousins crushed by truck

ट्रक ने चचेरे भाइयों को कुचला

Tue, 11 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cousins crushed by truck
ट्रक

विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। रविवार देर रात मंडी श्यामनगर फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के वक्त दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज लिया है।

पुलिस के मुताबिक फरीदपुर गांव निवासी हरेंद्र और जोगेंद्र ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों चचेरे भाई हैं। रविवार देर रात दोनों भाई कासना से ऑटो में सवार होकर मंडी श्यामनगर तक आए थे। वहां से पैदल ही अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी दनकौर सिकंद्राबाद रोड पर मंडी श्यामनगर के पास फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइकों की भिडंत, तीन घायल
खुर्जा (ब्यूरो)। सिकंदराबाद निवासी रोहित अपने भाई विपिन के साथ रविवार शाम को नवदुर्गा शक्ति मंदिर आ रहा था। बाईपास पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

सड़क हादसे में तीन घायल
कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। भीमनगर कस्बा गुलावठी निवासी सोनू पुत्र योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वह बाइक से सिकंदराबाद जा रहा था। सुबह 11 बजे भराना मोड़ पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।


इससे उसे चोटें आईं हैं। सोनू ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, बिलसूरी पुल के पास अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। ग्राम बिलसूरी निवासी नितिन ने बताया कि वह गांव निवासी दोस्त दीन मोहम्मद के साथ बाइक से सिकंदराबाद जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed