फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Concussion over the demand for making girlfriend a accused

प्रेमिका को आरोपी बनाने की मांग को लेकर कोतवाली पर हंगामा

Tue, 11 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Concussion over the demand for making girlfriend a accused
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर के शानू हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं मृतक शानू पक्ष के लोगों ने एक लड़की को शानू की प्रेमिका बताते हुए उसको और उसकी मां को आरोपी बनाने की मांग की। इसको लेकर कोतवाली पर हंगामा किया गया।

शनिवार को मोहल्ला चौधरीबाड़ा नई बस्ती गली नंबर तीन निवासी शानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई हत्या मामले में मृतक की मां रजिया पत्नी आस मोहम्मद ने सलेमपुर रोड़ निवासी बबलू व हसरत पुत्रगण अख्तर व उनकी मां शमा व बहनोई हामिद निवासी बझैड़ा थाना धौलाना को नामजद किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बबलू व हसरत को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया था। गोली बहनोई द्वारा मारने का खुलासा हुआ था। पुलिस मुख्य आरोपी व नामजद महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम सिंभावाली थाना हापुड़ पुलिस ने हामिद को अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। मामले की सूचना के बाद फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।


मृतक की मां ने आरोपी महिला व उसकी पुत्री के साथ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। कोतवाली निरीक्षक द्वारा मुख्य आरोपी द्वारा सरेंडर किया जानकारी व रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पीड़ित पक्ष को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed