फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Compounder put the injection, death

कंपाउंडर ने लगाया इंजेक्शन,मौत

Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सिकंदराबाद/ककोड़
अमर उजाला ब्यूरो /सिकंदराबाद/ककोड़ Updated Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Compounder put the injection, death
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो

कंपाउंडर के गलत इंजेक्शन लगाने से अधेड़ की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। बाद में परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम शेखपुरमांद निवासी लाला (55)पुत्र शिव प्रसाद को शुक्रवार रात पेट दर्द हुआ था।

परिजनों ने गांव में दवा दिलवाई, हालत बिगड़ने पर शनिवार तड़के उसको बुलंदशहर जेवर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सवेरे चिकित्सक के नहीं मिलने पर अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर ने लाला को इंजेक्शन लगाया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।  काफी देर तक अस्पताल पर हंगामा चलता रहा। अस्पताल प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच समझौता होने के बाद मृतक के परिजनों ने शव अस्पताल से उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed