फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Code Word was getting tens of millions of tax evasion

कोड वर्ड से हो रही थी करोड़ों की कर चोरी

Tue, 24 May 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 24 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Code Word was getting tens of millions of tax evasion
रुपया - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य कर विभाग की सचल दल इकाई ने कई प्रदेशों में टैक्स चोरी में लिप्त बिट्टू-बंटी-दुर्गा गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह सरकार को सालाना करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रहा था। कई विभागों के अफसरों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा था। वाणिज्य कर विभाग की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन


इसमें कई विभागों के अफसरों पर गाज गिर सकती है। सोमवार रात गोपनीय सूचना पर वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर विकास सेठ के नेतृत्व में टीम नगर के भूड़ चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दिल्ली की ओर से कई ट्रक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन


चेकिंग की सूचना पर इन ट्रक चालकों ने इन्हें पीछे ढाबों पर ही रोक लिया। अफसरों ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रकों को घेर लिया। सभी गाड़ियों में माल लदा हुआ था। जब दस्तावेज मांगे गए तो प्रपत्रों के साथ पश्चिम बंगाल का एक्नॉलेज्मेंट फार्म अटैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन वाणिज्य कर अफसर इस फार्म को देख गाड़ी छोड़ देते थे। लेकिन असिस्टेंट कमिश्नर विकास सेठ ने पुख्ता सूचना के आधार पर एक्नॉलेज्मेंट फार्म के बाद ‘वे बिल’ मांगा गया तो चालकों ने उसे भी पेश कर दिया।

इसके बाद पश्चिम बंगाल के ज्वाइंट कमिश्नर से फोन पर ‘वे बिल’  का मिलान कराया गया तो यह फर्जी निकला। इसके बाद विभागीय अफसरों ने सभी गाड़ियों को सीज कर दिया है।

बड़ा नुकसान पहुंचाता है गिरोह
बिट्टू-बंटी-दुर्गा गिरोह टैक्स चोरी के खेल का बादशाह है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश सरकार को सालाना 20 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाता है। इस गिरोह के तार यूपी, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में फैले हुए हैं। एक अफसर ने बताया कि गिरोह की जड़ गाजियाबाद और दिल्ली में हैं।

कई विभाग के अफसर लपेटे में
बिट्टू-बंटी-दुर्गा गिरोह का राजफाश होने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वाणिज्य कर के एक बड़े अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई विभागों के अफसरों की मिलीभगत के कारण यह गिरोह इतना फैल गया है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में आरटीओ विभाग, पुलिस विभाग और वाणिज्य कर विभाग के कई अफसरों पर जांच बैठ सकती है।

क्या है बिट्टू-बंटी-दुर्गा गिरोह
आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिट्टू-बंटी-दुर्गा गिरोह कौन है और इसका काम क्या है। आपने देखा होगा कि अक्सर ट्रकों के आगे-पीछे और बाएं-दाएं लिखा होता है कि बिट्टू मेल, बंटी दी गड्डी, दुर्गा की लाड़ली, लक्ष्मी आदि।

दरअसल यह वह कोडवर्ड हैं, जिन्हें ट्रकों पर लिखवाने के बाद कोई हाथ नहीं डालता है। इन कोडवर्ड लिखी गाड़ियों को वाणिज्य कर अफसर, पुलिस विभाग के अफसर और आरटीओ विभाग के अफसर बिना चैक किए पास कर देते हैं। इसके बदले इन्हें हर माह एकमुश्त रकम पहुंच जाती है।


बिट्टू-बंटी-दुर्गा गिरोह काफी शातिर तरीके से टैक्स चोरी का खेल कर रहा था। सटीक गोपनीय सूचना और अफसरों की सक्रियता के चलते गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रिपोर्ट अफसरों  के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है।
-विकास सेठ असिस्टेंट कमिश्नर, वाणिज्य कर विभाग



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed