{"_id":"57dedd814f1c1b223aa826c1","slug":"children-s-games-at-loggerheads-kin-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के खेल में भिड़े परिजन, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के खेल में भिड़े परिजन, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के नरसलघाट क्षेत्र में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग का भी आरोप है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी भाग निकले। नगर के मोहल्ला नरसलघाट क्षेत्र में नाजिम अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार दोपहर को उसके परिवार के बच्चों का मोहल्ले के ही कुछ बच्चों से खेल-खेल में विवाद हो गया था।
बच्चों के विवाद को शांत करने की जगह परिजन भी उनके झगड़े में कूद पड़े। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौच और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद दबंग पक्ष ने नाजिम के घर में घुसकर हमला कर दिया। नाजिम और उसके परिजनों की जमकर पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। मारपीट में नाजिम समेत तीन को चोट आई है। पीड़ितों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन