{"_id":"56e84f5f4f1c1b1f428b4623","slug":"children-beaten-for-fees-deposit","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस नही जमा होने पर बच्चों को पीटा, धूप में किया खड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीस नही जमा होने पर बच्चों को पीटा, धूप में किया खड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
फीस नही जमा होने पर बच्चों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रोड स्थित एक निजी स्कूल में समय पर फीस जमा नहीं करने पर छात्रों को धूप में खड़ा करने और मारने पीटने का मामला सामने आया है। बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की। बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
बीएसए कार्यालय पहुंचे बच्चों के अभिभावक श्याम, प्रदीप शर्मा, नदीम, अरुण और नीरज आदि ने बताया कि इस बार किन्हीं कारणों से वह समय पर बच्चों की फीस जमा नहीं कर पाए। स्कूल में फीस लेट होने पर एक शिक्षिका ने उनके बच्चों को सोमवार को धूप में खड़ा कर दिया और उनकी पिटाई भी की।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की मान्यता कक्षा पांच तक है। जबकि स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों के प्रवेश लिए जाते हैं। बीएसए को शिकायती पत्र देकर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम रोड स्थित एक निजी स्कूल की अभिभावकों ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि फीस समय पर नहीं जमा करने के कारण उनके बच्चों को धूप में खड़ा किया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई। जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-वेदराम, बीएसए