फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chairman of the Board of Trade in the city of Hyderabad killing

सिकंदराबाद में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष की हत्या

Fri, 16 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Chairman of the Board of Trade in the city of Hyderabad killing
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार बदमाशों ने सरे बाजार रात आठ बजे उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में रात में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। सूचना पर एसएसपी, कोतवाल, सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना से व्यापारियों में रोष है।

विज्ञापन


नगर के व्यापारी सुनील तायल की चौधरीवाड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। सुनील तायल उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भी हैं। जानकारी के अनुसार सुनील तायल शुक्रवार शाम बाइक से दुकान की ओर लौट रहे थे। करीब आठ बजे चौधरीवाड़ा में पैठ मोड़ पर भड़भूजों के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनील को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सुनील तायल को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। नोएडा ले जाते समय रास्ते में व्यापारी नेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से हमले से नगर के व्यापारियों में रोष है। उन्होंने विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। मौके पर एसएसपी, सीओ चौधरी यशवीर सिंह और कोतवाल जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

व्यापारी नेता की हत्या पर मचा हड़कंप, बाजार बंद
सिकंदराबाद के उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पर भरे बाजार गालियां चलने और बाद में मौत की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने रात में बाजार बंद कर दिया। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई थी। लोग दुकानों के शटर गिराकर भाग गए थे।


चौधरीवाड़ा में रात आठ बजे व्यापारी नेता सुनील तायल हमला होने ही बाजार में अफरातफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में दुकानों के शटर एक-एक गिर गए। हालांकि बाद में सुनील तायल की मौत की खबर मिलते ही व्यापारियों और दुकानदारों ने रात में बाजार बंद कर दिया।

मौके पर व्यापारियों का जमघट लग गया। हालांकि माहौल को देखते हुए सीओ और कोतवाल जितेंद्र कुमार मौके पहुंच गए। एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुएें भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दो बार हुआ था जानलेवा हमला
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला किया गया था। सुनील तायल ने कार्रवाई और सुरक्षा के लिए थानेदार से लेकर कोतवाल तक सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन अधिकारियों ने आंखे मूंद ली थी। पुलिस ने तो व्यापारी को न सुरक्षा ही दी और न कोई कार्यवाही की।

आखिरकार हमलावार अपने मकसद में कामयाब हो गए। सितंबर 2015 में सुनील तायल की कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर के लड़कों से साइड को लेकर चौधरीवाडा में मारपीट  हो गई थी। मारपीट में फरीदपुर के लड़के घायल हो गए थे। पुलिस ने फरीदपुर के लड़कों पर मामूली धाराओं में और सुनील तायल व उसके लड़के पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

इस मामले में सुनील तायल को जेल भी जाना पड़ा था। जनवरी 2016 में सुनील तायल पर गुलावठी रोड पर बाइक सवारों ने जानलेवा हमला किया था। सुनील ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। मई 2017 में भी सुनील तायल पर पुराना जीटी रोड पर शाम के समय बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी।


सुनील तायल ने मोहल्ला निवासी युवक के घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी। दोनों ही बार सुनील तायल ने कार्रवाई व सुरक्षा की मांग को लेकर थानेदार से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने सुनील तायल को न तो सुरक्षा दी। और न ही कार्रवाई की। पुलिस की लापरवाही के चलते अंजामकार हमलावार अपने मकसद में कामयाब हो गए।

अफसर बोले
मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावरों को तलाशने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। - मानसिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed