फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBI inquiry in jail three accused

सीबीआई ने जेल में तीन आरोपियों से की पूछताछ

Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
CBI inquiry in jail three accused
रेप

हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मंगलवार सुबह जिला कारागार में तीनों आरोपियों से पूछताछ की। माना जा रहा है कि बुधवार को सीबीआई की फोरेंसिक टीम जेल में आरोपियों के ब्लड सैंपल, फिंगर व फुट प्रिंट एकत्र करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि 29 जुलाई की रात कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के निकट हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने धहपा निवासी शाबेज, रबूपुरा निवासी जबर सिंह और सुतारी निवासी रईस को एक अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीबीआई टीम को जांच ट्रांस्फर होने से पहले पुलिस शाबेज और जबर सिंह को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। जबकि 14 दिन की न्यायिक हिरासत के दौरान पुलिस रईस को रिमांड पर नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई टीम नौ अगस्त को जेल गए सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। बीते सोमवार को सीबीआई टीम की ओर से दो प्रार्थना पत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या द्वितीय (पॉक्सो एक्ट) ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय में दिए गए थे।

जिसमें रईस, जबर सिंह और शाबेज से जेल में पूछताछ व ब्लड सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी। इसके अलावा मुख्य आरोपी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद के फिंगर व फुट प्रिंट लेने की अनुमति मांगी थी।


अनुमति मिलने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे सीबीआई टीम जिला कारागार पहुंची। टीम ने रईस, जबर सिंह और शाबेज से अलग-अलग करीब चार घंटे तक पूछताछ की। दोपहर करीब दो बजे टीम जिला कारागार से रवाना हुई। माना जा रहा है कि सीबीआई की फोरेंसिक टीम बुधवार को आरोपियों के ब्लड सैंपल, फिंगर व फुट प्रिंट लेगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed