फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car the young man was thrashed to death

कार ने युवक को रौंदा, मौत

Sat, 18 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Car the young man was thrashed to death
हादसा

विज्ञापन

 कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के कुछेजा गांव के पास शुक्रवार रात बाइक सवार युवक को कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।
नरसेना थाना क्षेत्र के सौंझना रानी गांव निवासी धर्मेंद्र (30) पुत्र प्रेम सिंह गाजियाबाद स्थित कंपनी में निजी गार्ड की नौकरी करते थे।

शुक्रवार रात धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे धर्मेंद्र जब कुछेजा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कार सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से टकराई कार, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
 सिकंदराबाद मार्ग पर शुक्रवार देर रात नील गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर होने पर दो को अलीगढ़ रेफर कर दिया।

बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर के कस्बा रबुपुरा निवासी राजमल अपनी पत्नी कमलेश, परिजन राकेश, विमला और अनुज के साथ शादी में शामिल होने कार से खुर्जा गए थे। लौटते वक्त जैसे ही कार सिकंदराबाद रोड पर गांव फराना के पास पहुंची तो अचानक एक नील गाय सड़क पर आ गई।

नील गाय के बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और वह पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने विमला और राकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

एचटी पोल से टकराकर नाले में गिरा कैंटर
बुलंदशहर मार्ग पर शनिवार को हापुड़ की ओर जा रहा कैंटर सामने से आ रहे आटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एचटी लाइन के खंभे से टकराकर नाले में गिर गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी कैंटर चालक अरुण कैंटर में सरिया लादकर कानपुर जा रहा था।


जैसे ही वह बुलंदशहर मार्ग पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में उसका गाड़ी से नियंत्रण हट गया और कैंटर सामने 11 हजार केवीए के पोल से टकराकर नाले में गिर गया। विद्युत विभाग के पेट्रोलिंग मैन अरुण कुमार ने एनसीआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed