{"_id":"580a541d4f1c1b722b7040b2","slug":"car-over-to-the-two-sisters-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों पर चढ़ा दी कार, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बहनों पर चढ़ा दी कार, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : ब्यूरो
नगर कोतवाली क्षेत्र में दो सप्ताह पहले दो बहनों के ऊपर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया। आरोपी दोनों बहनों को घायल करके कार लेकर भाग गए। घायल बहनों ने मामा और मौसी पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डीएम रोड स्थित शांति निकेतन निवासी कुमारी आशीष मैरीलीन दास पुत्री रविंद्र दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर 2016 की शाम वह अपनी बहन कुमारी रबीना दास के साथ घर से पास की दुकान से सामान लेकर पैदल लौट रही थी। तभी अचानक पीछे से एक सफेद रंग की कार आई।
विज्ञापन
इसमें दो अनजान लड़के थे। दोनों लड़कों ने कार से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गईं। कार सवारों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर कार चढ़ा दी। स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी कार लेकर भाग गए। कार चढ़ने से दोनों बहनों को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
कुमारी आशीष ने पुलिस को बताया कि इस गाड़ी के पीछे वाली गाड़ी में ड्राइवर के साथ मौसी शर्ली सिंह पत्नी डॉ. बिजेंद्र सिंह निवासी महावीर एंकलेव पालम नई दिल्ली व मामा अनील फैंकलीन पुत्र जौंस फैंकलीन निवासी खजूरी खास नई दिल्ली बैठे हुए थे।
दोनों अपनी कार लेकर देखते हुए निकल गए। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। कुमारी अशीष ने पुलिस को बताया कि मौसी से हमारे मकान के ऊपर केस चल रहा है। मौसी हमको खत्म करके मकान हड़पना चाहती हैं।
नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।