{"_id":"5877cdd74f1c1b7c58ba9b08","slug":"car-holding-the-six-million-new-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पकड़े छह लाख के नए नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से पकड़े छह लाख के नए नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो हजार के नोट
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से छह लाख के नए नोट पकड़े । कार सवार ने खुद को फल विक्रेता बताते हुए दिल्ली स्थित ओखला मंडी से फल बेचकर कैश लेकर आने की बात कही। स्टेटिक टीम और आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.30 बजे कोतवाली पुलिस की टीम मूड़ाखेड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बुलंदशहर की ओर से आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में कार में छह लाख रुपयेबरामद हुए। बरामद नोटों में दो हजार और 500 के नए नोट तथा 100 रुपये के नोट थे।
विज्ञापन
पकड़े जाने के बाद पुलिस कार और उसमें सवार युवक को लेकर कोतवाली आ गई। आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान नगर स्थित मोहल्ला सराय अल्लो निवासी कार सवार युवक नवाब पुत्र युनुस ने बताया कि वह फल बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
पपीता बेचने के लिए वह दिल्ली स्थित ओखला मंडी गया था। फल बेचने के बाद वह वहां से छह लाख रुपये लेकर आ रहा था। हांलाकि रसीद मांगने पर वह दिखा नहीं पाया। नवाब ने ओखला मंडी से फल बेचने की रसीद लाने की बात कही है।
आयकर विभाग की टीम रसीद की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान कार पकड़ी गई है जिसमें छह लाख रुपये मिले हैं। पूछताछ चल रही है।