{"_id":"586005134f1c1b8840eeb3a2","slug":"car-collision-killed-his-father-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार शाम से लेकर रविवार दोपहर तक हुए दो सड़क हादसों में एक बच्ची और रिटायर्ड पेशकार की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी दायाराम(67) पुत्र शोभाराम जजी में पेशकार के पद से रिटायर्ड थे। रविवार सुबह अपने पुत्र आदित्य(22) के साथ बाइक द्वारा खुर्जा गए थे।
सुबह करीब 10.30 बजे बाइक द्वारा दोनों बुलंदशहर की ओर आ रहे थे। आदित्य ने पुलिस को बताया कि ब्रह्मानंद स्कूल के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं अगौता थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी मुजम्मिल खां पुत्र महमूद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर 2016 की शाम करीब सवा चार बजे भतीजी अलशिफा(7) अपने भाई अनस(11) पुत्र शाहिद और पिता शाहिद के साथ बाइक द्वारा गांव जा रही थी।
विज्ञापन
गांव ताजपुर के निकट पीछे से कैंटर यूपी14 एएन 9768 के चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें अलशिफा की मौके पर ही मौत हो गई।