{"_id":"584307e84f1c1b0d1ede91d9","slug":"businessman-robbed-of-rs-twelve-thousand-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से बारह हजार रुपये लूटे, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी से बारह हजार रुपये लूटे, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रुपये।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों ने बेकरी व्यवसायी से 12 हजार रुपये लूट लिए। व्यवसायी ने हिम्मत का परिचय देकर लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के मैसोना गांव निवासी अजयपाल ने पुलिस को बताया कि वह बेकरी चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह बाजार से बेकरी का सामान खरीदने के लिए आए थे। जब वह देवीपुरा मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के पास पहुंचे तो वहां घात लगाए दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी से 12 हजार रुपये लूट लिए। अजयपाल हिम्मत दिखाकर एक बदमाश के साथ उलझ गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा नकदी लेकर भागने मेें सफल रहा।
विज्ञापन
तमंचे के बल पर लेखपाल से नगदी लूटी
जंक्शन चौकी क्षेत्र स्थित मौजपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने लेखपाल से मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
नई तहसील निवासी रविंद्र सोम तहसील में लेखपाल हैं। शुक्रवार देर शाम वह किसी काम से जंक्शन क्षेत्र की तरफ बाइक से जा रहे थे। मौजपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित लेखपाल ने तहरीर दे दी है।
रोडवेज बस से नगदी से भरा बैग उड़ाया
मेरठ से डिबाई लौट रहे युवक का बैग अज्ञात चोरों ने साफ कर दिया। जिसमें 21 हजार कैश और जरूरी दस्तावेज थे। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव तलवार निवासी रामअवतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले वह किसी काम से मेरठ गया था।
शनिवार सुबह मेरठ से लौट रहा था। मेरठ से बुलंदशहर के लिए बस मिली। बस अड्डे पर उसने बस बदली। इसी बीच किसी व्यक्ति ने उसका बैग चुरा लिया। बस में इधर-उधर देखा, लेकिन कहीं भी बैग नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक, बैग में 21 हजार रुपये, कपड़े एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र रखे हुए थे।
महिला वकील से लूट के 20 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
नगर कोतवाली में बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता से बैग लूट की रिपोर्ट बीस दिन बाद दर्ज की गई है। आवास विकास निवासी अधिवक्ता शशिबाला 13 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह बाजार में खरीददारी करने गई थीं।
लौटते समय विश्नोई चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उनका बैग छीन लिया। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बैग छीनने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।